यूपी में टॉप करने वाली बेटी को लोगों ने किया सम्मानित

यूपी में टॉप करने वाली बेटी को लोगों ने किया सम्मानित

तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। विधि स्नातक की प्रवेश परीक्षा (एलएलबी) में मेडिकल स्टोर संचालक की बेटी यशांशी अवस्थी प्रदेश की टॉपर बनी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने जनपद का नाम गौरवान्वित करने वाली छात्रा को शुभकामनाएं देकर उत्साह वर्धन किया। वहीं शिव परिवार ने छात्रा सहित माता पिता का सम्मान किया। कस्बा के रघुवीर गंज बाजार निवासी व्यवसायी, समाजसेवी आशीष अवस्थी की पुत्री यशांशी अवस्थी ने 13 जून को इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लखनऊ के सिटी मार्डन अकैडमी में विधि स्नातक की प्रवेश परीक्षा दी। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में यशांशी अवस्थी ने 300 के सापेक्ष 196 अंक हासिल करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कुशाग्र बुद्धि की यशांशी ने दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा हासिल की। न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज महाराजगंज से बीए किया। यशांशी को बचपन से भाषण, वाद विवाद, कविता, निबंध लिखने का हुनर रहा हैं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में यशांशी को प्रथम, द्वितीय स्थान, मंडल स्तरीय युवा उत्सव में कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। विगत वर्ष जनवरी के महीने में सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पुणे महाराष्ट्र में सम्पन्न हुए मेक इन इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला लेकिन बड़ी बहन श्रेयांशी के वैवाहिक समारोह के चलते यशांशी कार्यक्रम में भाग नहीं नहीं ले पायी। कविता, भाषण लेखन के शुरुआती दौर में मिली सफलता से यशांशी बढ़ गया जिससे कानून की पढ़ाई करने की प्रेरणा हासिल हुई। मूल रूप से गुल्लूपुर गांव के निवासी मेडिकल के व्यवसाय और समाज सेवा से जुड़े छात्रा के पिता आशीष अवस्थी परा स्नातक, मां सुधा अवस्थी स्नातक हैं। मां बाप ने भी बिटिया का हौसला बढ़या। यशांशी के बाबा गंगाधर अवस्थी और मां सुधा अवस्थी गुल्लूपुर की प्रधान रह चुकी हैं।

——इनसेट——
रायबरेली। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यशांशी अवस्थी ने आखिरकार सफलता की इबारत लिख दी हैं। शिव परिवार के सदस्य अनूप अवस्थी, बाबा आलोक सिंह, सतीश मिश्र, हिमांशु सिंह, आयुष अवस्थी, विक्रम चौरसिया, विनीत त्रिपाठी, अविनाश मिश्र आदि ने यशांशी अवस्थी, पिता आशीष अवस्थी, मां सुधा अवस्थी को फूल—माला भेंटकरते हुये सम्मानित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA