व्यापारी कल्याण दिवस पर 5 बड़े करदाताओं को मिला भामाशाह पुरस्कार
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। राज्यकर विभाग बदायूँ द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमन्त्री बी0एल0 वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि द्वारा बदायूं जनपद के 5 बड़े करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें यदु शुगर मिल, आहूजा ऑटो सेल्स, शिव एरोमेटिक, दूल्हे खान एंड संस, सुपर बीडी सरकार आदि रहे। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।
इस मौके पर केंद्र राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा ने जनपद की राजस्व प्राप्ति हेतु व्यापारी बंधुओं का मनोबल बढ़ाया जिन्होंने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों का अहम योगदान रहता है और सामाजिक कार्याें में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। व्यापारियों का सम्मान करना गर्व की बात है। उन्होंने भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार विशेष मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त डॉ संजीव पाठक ने विगत 5 वर्षों में बदायूं में हुई राजस्व वृद्धि के लिए व्यापारीगणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त राज्य कर विजय सोनी ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया ने दानवीर भामाशाह जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, व्यापारी, अधिवक्ता, उपायुक्त राज्य कर विजय सोनी, उपायुक्त डॉ संजीव पाठक, उपायुक्त रवि कुमार, सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर सिंह, सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया, आकांक्षा पांडेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











