पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक कार्यशाला का आयोजन 18 को
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समूचे प्रदेश के जनपदों में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडिए) संवाद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के जालौन चौराहा स्थित जमुना पैलेस में 18 दिसंबर को पीडीए संवाद कार्यशाला आयोजित की जायेगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने बताया कि 18 दिसम्बर को शहर के जालौन चौराहा स्थित जमुना पैलेस सभागार में जनपद स्तरीय पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहेंगे जिसकी सभी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संवाद सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









