रास्ता जाम करने को लेकर ट्रक व दूध लोडर में चले लाठी-डंडे
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में रास्ता सकरी होने और निकलने को लेकर आपस में विवाद हो गया तथा देखते ही देखते दोनों लाठी-डंडे चलने लगे। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक यूरिया की बोरी लेकर जा रहा था, इसी दौरान दूध की कैन लेकर आ रही लोडर सामने आ गई। रास्ता संकरा होने के कारण रास्ता ब्लॉक हो गया।
लोडर चालक ने ट्रक चालक से गाड़ी को किनारे करने के लिए कहा लेकिन ट्रक चालक ने लोडर चालक से कहा कि गाड़ी नीचे उतारने के बाद वह रास्ता खाली करेगा।इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। मारपीट के दौरान हुआ जाम विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चालक गाड़ी से नीचे उतर आए और आपस में लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई मारपीट के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे और जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






