Homeअमेठीपोषण माह में शिशु मच्छरदानी का किया गया वितरण

पोषण माह में शिशु मच्छरदानी का किया गया वितरण

पोषण माह में शिशु मच्छरदानी का किया गया वितरण

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण माह के समापन पर पीएचसी महोना बाजार शुकुल में अगस्त, सितम्बर माह में जन्मे शिशुओं के अभिभावकों को बुलाकर शिशु मच्छर दानी का वितरण हुआ। परवीन, शबनम, शकीना, जुबैदा, कंचन, विद्यावती, गीता, मंजू आदि 33 लोगों को दिया गया तथा पोषण और स्वच्छता के विषय पर चर्चा की गई। सीडीपीओ धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि बच्चे को हमेशा मच्छरदानी लगाकर रखे और पूरी आस्तीन का कपड़ा पहनाए, घर में साफ सफाई रखे, घर के आस—पास पानी इकठ्ठा ना होने दे, 6 माह तक के बच्चे को जब भी कोई बाहर से आए बिना साबुन से हाथ धोए बच्चे का ना ले। मुख्य सेविका उज्ज्वल लाल ने बताया कि 0 से 6 माह तक के बच्चों को सिर्फ मां का दूध, पानी एक बूंद भी नहीं, 06 माह बाद बच्चे को ऊपरी आहार खिलाना शुरू करे। इस अवसर पर डॉ अजीजी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कन्यावती, शिव देवी, विमला देवी, लता शुक्ला, राजमती, सूरज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read