देश की हर महिला को रानी दुर्गावती बनने की जरूरत: शालिनी
धूमधाम से मनायी गयी रानी दुर्गावती की जयन्ती
रूपा गोयल
बांदा। तिंदवारी में रानी दुर्गावती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, किसान बचाओ, मजदूर बचाओ, नफरत मिटाओ, भाई चारा लाओ रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार भारतीय प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ विशिष्ट अतिथि राज कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ बांदा, अतिथि शालिनी सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ यूपी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश कुमार अनुरागी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जेडीयू बांदा शालिनी सिंह पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में आज किसानों हालत बदहाल है। किसान आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं। मजदूर नरक की जिंदगी जी रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध चरम पर है। बुंदेलखंड का लाल सोना लूटा जा रहा है इसको बचाना होगा। लाल बहादुर शास्त्री ने पीएम रहते हुए हमेशा किसानों और देश के हालातों के बारे में सोचा। आज उनके आदर्शाें पर चलने की जरूरत है। आज देश का चौथा स्तम्भ भी सुरक्षित नहीं है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो महिला, मजदूर, किसान, युवा सभी सुरक्षित होंगे। देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। महिला सभा बांदा जिलाध्यक्ष राम बाई प्रजापति मिशन गीत के माध्यम महिलाओं को जागरूक किया। बिसंडा महिला ब्लॉक अध्यक्ष शालिनी सविता ने गाने के माध्यम से सरकार को आईना दिखाया। मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। लोकतंत्र की रक्षा करना है। मजदूरों किसानों, युवाओं, महिलाओं, पीड़ित, जनता की लड़ाई जनता दल यूनाइटेड के सिपाही लड़ेंगे और श्रम विभाग पर जमकर हमला बोला। आगे बताया कि जल्द ही श्रम विभाग का घेराव किया जायेगा। आज नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर करीब 200 लोगों ने बीएसपी और बीजेपी पार्टी को छोड़कर जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लिया। कार्यकम में राजेश कुमार अनुरागी, होरीलाल वर्मा, राजू पाल, महेश कुमार श्रीवास, श्रवण कुमार, राम बाई देवी, शालिनी सविता, कालका प्रसाद यादव, सुमैना देवी, अर्चना विश्वकर्मा, संपत देवी, विमला देवी, गुड़िया देवी, शिव नरेश, नामदेव, राज कुमार मिश्रा, बच्छ राज यादव, सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।














