HomeTrendingएलईडी एवं एसी के उपयोग के लिये किया गया जागरूक

एलईडी एवं एसी के उपयोग के लिये किया गया जागरूक

  • एलईडी एवं एसी के उपयोग के लिये किया गया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। मण्डल रेल प्रबन्धक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 मई से 5 जून तक ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर “विश्व पर्यावरण दिवस” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रयागराज मंडल में एलईडी लाइटों एवं एसी के इष्टतम उपयोग को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों एवं आमजन को ऊर्जा संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा आवश्यकतानुसार ही विद्युत उपकरणों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि एलईडी लाइटों का उपयोग ऊर्जा की खपत कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही एसी के संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग से बिजली की बचत कर कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकता है। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसर तथा हरित वातावरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
बता दें कि प्रयागराज मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर भारतीय रेल द्वारा चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में प्रयागराज मण्डल में 15 मई से 5 जून तक व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी हैं। इन अभियानों के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रहे हैं। ‘मिशन लाइफ’ एवं ‘विश्व पर्यावरण दिवस-2026’ थीम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर पोस्टर, बैनर एवं डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read