संदिग्ध: चूहे मारने की दवा खाने से किशोरी की हुई मौत
पुलिस ने कहा— पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
विनोद कुमार
दुद्धी, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव की 16 वर्षीय माया गुप्ता की मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजन और गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस व अस्पताल सूत्रों के अनुसार माया (16) पुत्री आलमचंद, सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चुहे मारने की दवा का सेवन कर लिया था। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी म्योरपुर लेकर आए जहाँ उसका उपचार शुरू किया गया। डॉ. पल्लवी सिन्हा ने सोमवार शाम माया की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया था लेकिन परिजन उसे अन्यत्र नहीं ले गए। आज मंगलवार सुबह माया की हालत में थोड़ी बहुत सुधार दिखाई दिया।
चिकित्सकों ने परिवार को किसी भी प्रकार का भोजन या दवाइयाँ न देने की हिदायत दी थी लेकिन परिजनों द्वारा पानी पिलाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर लिलासी चौकी प्रभारी मनोज सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि माया ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि माया राजा चंडोल इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी असामयिक मौत से परिजन गहरे शोक में हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



