HomeTrendingरामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का खिताब

रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का खिताब

  • रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का खिताब

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में हुए गेंदबाजों के वर्चस्थ वाले मुकाबले में रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने टारगेट एकेडमी मुगलसराय को 3 विकेट से पराजित करके खिताब अपने नाम किया। टॉस हार के पहले खेलते हुए टारगेट एकेडमी मुगलसराय की टीम सिर्फ 18 वे ओवर में ही 78 रन पर ऑल आउट हो गए जिसमें हर्ष 20 रन, यश 12 रन और शिवाकांत नाबाद 11 रन की स्कोरर कर सके। रामायण हॉस्पिटल की तरफ से ओम और नंदू ने दो—दो विकेट लिया जबकि सुजल, शिरीष और सुशांत ने एक—एक विकेट लिया। जवाब में एक समय 6 ओवर में 26 रन पर ही रामायण हॉस्पिटल की टीम के पांच ऊपरी क्रम के बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गये, मगर ओम ने शानदार 40 रन की पारी खेल के टीम को विजय के रास्ते पर खड़ा कर दिया। मिर्जापुर टीम 15 ओवर में 7 विकेट पर 81 रन बनाकर मुकाबला और खिताब जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच ओम को दिया गया जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज शिवांश यादव को चुना गया। बेस्ट बॉलर शिवेक को दिया गया और बेस्ट बैटर एवं फिल्डर का पुरस्कार अंश पांडेय को दिया गया। अनुशंसित प्लेयर का पुरस्कार शिवम् यादव और शौर्य को दिया गया। दर्शकों ने दोनों टीम का समर्थन किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय गुप्ता थे जबकि विशेष अतिथि युवा नेता जावेद हाशमी थे। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा मंच है जो सभी को एक करने के लिए जोड़ती है। खेल में सभी लोग एक—दूसरे का पूर्ण समर्थन करते है। अंत में आयोजक शौजब हुसैन ने सभी के प्रति आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read