बाल तस्करी से आजादी विषयक अभियान के क्रम में चलाया गया जागरुकता अभियान
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में बलरामपुर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित सीमावर्ती जनपदों में बाल तस्करी से आजादी के संबंध में अभियान चलाए जाने हेतु जनपद में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कराये जाने विषयक बाल विवाह, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश दिए गए हैं जिसके अनुपालन में कार्ययोजना तैयार कर जिसमें बलरामपुर के समस्त थानों के अंतर्गत आने वाले इस तरह के ग्राम जो नेपाल बॉर्डर से सटे हुए है, उन ग्रामों में तिथि वार बाल तस्करी से आजादी जागरूकता/संवाद कार्यक्रम के दौरान थाना तुलसीपुर में तुलसीपुर बाजार के ढाबा मालिकों, दुकानदारों को जागरूक किया गया जिसमे म0उ0नि 0नीलोफर बानो थाना AHTU मय टीम, चाइल्ड लाइन व श्रम विभाग भी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












