20 को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार ने अवगत कराया कि 20 अक्टूबर को एस0के0 इन्टर कालेज फील्ड निकट ओवर व्रिज बदायूॅ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय आई0 टी0 आई0 कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ के संयुक्तत्वधान में ऑफलाइन वृहद्व रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
मेले में लगभग 30 कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओ के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपल्ब्ध कराने की सौगात है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल श्री कृष्णा इटर कालेज की फील्ड निकट ओवर व्रिज बदायूॅ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












