रोडवेज की टक्कर से आटो पलटी, एक की मौत, 11 घायल

रोडवेज की टक्कर से आटो पलटी, एक की मौत, 11 घायल

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। अयोध्या-सुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर झुनझुनबाला तिराहे के निकट सोमवार की रात्रि आटो में सवार 12 लोगों में से एक की मौत हो गयी जबकि 11 की हालात गंभीर है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने 3 को लखनऊ रेफर कर दिया। अयोध्या से मसौधा की ओर जा रहे आटो में सामने से तेज रफ्तार में आ रही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र में अर्द्धरात्रि करीब एक बजे की है।

सूत्रों के मुताबिक आटो में सवार सभी मजदूर टावर की केबिल बिछाने का कार्य करते हैं जो अपने गृह जनपद लखीमपुर से बस के जरिये अयोध्या पहुंचने के बाद वहां से आटो बुक कराके मसौधा के लिए निकले हुए थे कि रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गए। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल लखीमपुर जिले के निवासी हैं। इसमें ईसानगर थाना क्षेत्र के चपकहा गांव निवासी लायकराम 55 वर्ष की मौत हो चुकी है। घायलों में राहुल राजपूत (25), बेनीपुरवा निवासी दिनेश (19) एवं गुड्डू (19) की हालात गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

अन्य में हसनपुर कटौली निवासी रोहित (18), चपकहा निवासी नीरज (18), ओमकार (18), मनोज (17), हरिमोहन (40), मुकेश (35), मिथलेश (21), नन्हे (35) का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विजयसेन सिंह ने बताया कि अज्ञात रोडवेज के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आटो में टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन लेकर भाग गया। छानबीन की जा रही है

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं