HomeJaunpurबस इतनी सी बात पर लाठी से पीटकर बुजुर्ग की कर दी...

बस इतनी सी बात पर लाठी से पीटकर बुजुर्ग की कर दी गयी हत्या

बस इतनी सी बात पर लाठी से पीटकर बुजुर्ग की कर दी गयी हत्या

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। खेत में सिंचाई के लिए बिछाए गए पाइप को लेकर हुई मारपीट में लाठियों से पीटकर बुजर्ग को मरणासन्न कर दिया गया। इलाज के दौरान बुजर्ग की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र भोला गोस्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मवई थाना क्षेत्र के खरिका गांव में हुई। बुजर्ग गया प्रसाद गोस्वामी (65) अपने खेत में गेहूं की बुआई के लिए पलेवा कर रहा था।

पलेवा सिंचाई के लिए खेतों में पाइप बिछाया था तभी गांव के पटीदार अमर बहादुर, विशाल व राम कैलाश तत्काल पाइप उठाने के लिए कहने लगे। जिस भूमि पर पाइप बिछा था, उक्त भूमि को आरोपी अपनी बता रहे थे। इसी बात पर विवाद हो गया। पहले कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप हैं कि आरोपियों ने लाठियों से पीट पीट कर मरणासन्न कर डाला। स्वजन तत्काल घायल गया प्रसाद को सीएचसी लाए, झना पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब उसी में धाराएं बढ़ा दी जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read