HomeTrendingबैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

  • बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

  • 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बैरियर तोड़कर भागने और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घटना थाना लाइनपार क्षेत्र की है जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार बीते 3 अप्रैल की रात एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए लाइनपार क्षेत्र में लगाए गए बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया। आरोप है कि उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने की भी कोशिश की और वहां से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई जिससे आरोपी की पहचान मोहनलाल के रूप में हुई। वह लाइनपार थाना क्षेत्र के गुदाऊ इलाके का रहने वाला बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गईं लेकिन आरोपी लगातार पकड़ से बाहर बना रहा। बाद में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली जिसके आधार पर गुदाऊशाला क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त कर लिया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read