HomeTrendingअब चेहरे के सत्यापन एवं ओटीपी के बाद ही मिलेगा आंगनबाड़ी पोषाहार

अब चेहरे के सत्यापन एवं ओटीपी के बाद ही मिलेगा आंगनबाड़ी पोषाहार

  • अब चेहरे के सत्यापन एवं ओटीपी के बाद ही मिलेगा आंगनबाड़ी पोषाहार

  • नये वित्तीय वर्ष से लागू व्यवस्था, कार्यकर्ताओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

तेजस टूडे ब्यूरो
सुनील राघव
जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय क्षेत्र में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। अब गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार केवल चेहरे के सत्यापन (फेस ऑथेंटिकेशन) और ओटीपी मिलने के बाद ही दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जायेंगे जिनमें पहले से आवश्यक ऐप इंस्टॉल रहेगा। कार्यकर्ता इन फोन के माध्यम से लाभार्थियों का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करेंगी। साथ ही लाभार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए पहचान सुनिश्चित की जाएगी। अब तक पोषाहार वितरण स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होता था, जिसमें कई बार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती थीं। कई मामलों में लाभार्थी की अनुपस्थिति में भी पोषाहार वितरण दर्ज कर दिया जाता था। नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने से इन गड़बड़ियों पर रोक लगाने और पारदर्शिता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लाभार्थियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी प्रक्रिया मोबाइल एप के माध्यम से संचालित होगी जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग भी संभव होगी। इस नई व्यवस्था के लागू होने से पोषाहार वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक लाभार्थियों तक ही योजना का लाभ पहुंच सकेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read