सहायक अभियंता ने नलकूपों की परखी हकीकत
जीपी वर्मा
बाराबंकी। आमजन को मुफ्त बोरिंग का लाभ देने के लिए सहायक अभियंता लघु सिंचाई संदीप कुमार द्वारा लगातार गावों में जाकर मौके का निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक अभियंता द्वारा दूसरी छमाही में विकासखंड निंदूरा में पुनः जाकर लाभार्थी किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गई। सहायक अभियंता ने बताया कि वर्तमान समय में योजना का नाम बदल दिया गया है। पूर्व में संचालित होने वाली मुफ्त बोरिंग योजना को अब मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का नाम दिया गया है।
योजना में पहले की अपेक्षा अब अनुदान राशि बढ़ा दी गई है। योजना का लाभ समाज के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सहायक अभियंता द्वारा खुद स्थलीय निरीक्षण किया जाता है। द्वितीय चरण में उथले नलकूपों का हाल जानने के लिए अभियंता द्वारा विकासखंड निंदूरा के आछेपुर झरसवा गांव में किसान वीरेंद्र, ऋषीमुनी, छंदू, राम सजीवन, सोहन लाल, राम मनोरथ, कंचनापुर गांव में किसान शंकर व नरपतपुर गांव में किसान विजय कुमार से मिलकर उनकी बोरिंग का जायजा लिया गया। योजना से लाभान्वित हुए सभी किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दे रही थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












