नजीबाबाद में विकास को रफ्तार, पुरानी सड़कों की जगह बनायी जा रहीं नयी सड़कें
तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय नगर में जर्जर सड़कों के स्थान पर नई सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इं. मुअज्जम ने नगर पालिका कार्यालय के सामने थाने वाली पुरानी ईंटों की सड़क के स्थान पर बनाई जा रही पक्की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया। यह सड़क सभासद सजर तय्यब उर्फ सज्जू के वार्ड में स्थित है। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेते हुए सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। पुरानी सड़कों की जगह बन रहीं नई सड़कें।
पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर क्षेत्र की पुरानी और क्षतिग्रस्त सड़कों के स्थान पर नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर में कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष सड़कों पर भी निर्माण कार्य जारी है। इसी क्रम में पठानपुरा स्थित जामा मस्जिद के पीछे वार्ड नंबर-10 में आजाद साहब वाली गली की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं बांसफोड़ान में हैप्पी पब्लिक स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा देने पर जोर नगर में सड़क निर्माण कार्यों का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। पुरानी और खराब सड़कों के स्थान पर पक्की सड़कें बनने से लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्यों के निरीक्षण के माध्यम से गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर महबूब मलिक, अजमल खान, अनीस ठेकेदार, फरमान, आबिद, वसीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













