प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक
सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। डीआरडीए सभागार संवाद कक्ष में उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 5 प्रखंड बिक्रमगंज, शिवसागर, नौहट्टा, रोहतास में दिनारा के अपूर्ण आवास योजना की समीक्षा की गई।
संबंधित प्रखंड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ सुपरवाईजर/ आवास सहायक को समीक्षा के क्रम इस माह के अंतिम तिथि तक सभी अपूर्ण आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देश दिया गया कि जिल लाभुकों द्वारा आवास निर्माण में बिलकुल रूची नहीं ली जा रही है, उनके विरुद्ध निलाम पत्रवाद दायर करना सुनिश्चित करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













