आशुतोष नगर अध्यक्ष व आशीष बनाये गये मंत्री
रूपा गोयल
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांदा नगर इकाई का गठन संपन्न हुआ। इसमें बांदा नगर के छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नवीन जिम्मेदारी प्रदान की गई जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में जिला सह प्रमुख अमित दीक्षित ने नगर इकाई की घोषणा की। नगर अध्यक्ष डा. आशुतोष राय, नगर उपाध्यक्ष डा. कुंदन सिंह, डा. शैलेश सिंह डा. रामभद्र त्रिपाठी, डा. शालिनी पुरवार, दीपाली द्विवेदी, नवीन पांडेय, नगर मंत्री आशीष पांडेय, नगर सह मंत्री पंकज त्रिवेदी, शिवम सिंह, आयुषी त्रिपाठी, अनामिका कश्यप, शिवांगी पांडेय, आशीष अवस्थी, राज सिंह, कार्तिकेय गुप्ता आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री बृजनंदन राय, जिला प्रमुख अशोक सिंह परिहार, जिला संयोजक नीतीश निगम मौजूद रहे। जिला प्रमुख डा. अशोक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी की बधाई दी। इस अवसर पर तहसील प्रमुख आशुतोष तिवारी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य दिव्यांशु मिश्रा, जिला सह संयोजक गोविंद तिवारी, प्रांत कार्यकारणी सदस्य कल्याण सिंह, शिवा तिवारी, स्वतंत्र साहू, शिवम द्विवेदी, तहसील संयोजक सुभाष त्रिपाठी, देवांश त्रिवेदी, योगेन्द्र योगी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












