HomeTrendingशर्मनाक: पंचर बनाकर जीवन यापन करने वाले लाचार बुजुर्ग को दबंग ने...

शर्मनाक: पंचर बनाकर जीवन यापन करने वाले लाचार बुजुर्ग को दबंग ने पीटा, खाकी ने बदलवा दी तहरीर

शर्मनाक: पंचर बनाकर जीवन यापन करने वाले लाचार बुजुर्ग को दबंग ने पीटा, खाकी ने बदलवा दी तहरीर

दबंगों से ज्यादा सिस्टम से लाचार हुआ बुजुर्ग, आरोप से फिर शर्मसार हुई खाकी
अनुभव शुक्ला
ऊंचाहार, रायबरेली। स्थानीय तहसील ऐसा है जहां मुकदमा दर्ज होना तो दूर बात, तहरीर ही बदलवा दी जाती है। चर्चा है कि इस खेल में कानून के रखवाले कुछ खाकी वर्दीधारियों का भी हांथ रहता है रसूख और सत्ता की हनक के आगे बुजुर्ग भी लाचार हो गया। विदित हो की पुलिसिया सागिर्द बुजुर्ग से मारपीट कर बैठता है। लाचार बुजुर्ग थाना में तहरीर लेकर पहुंचता है किंतु उसे क्या पता की हुक्मरान बने साहब ही जयचंद की भूमिका निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उसकी तहरीर बदलवा दी। गई ईधर ऊंचाहार पुलिस मामले में अंजान होने का छलछंद रच रही है। बताते हैं कि सिलसिलेवार यह मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कनकपुर मजरे कंदरावां गांव से जुड़ा हुआ है जहां के निवासी बुजुर्ग असलम अपने घर पर ही साईकिल पंचर की दुकान चलाते हैं। बुधवार की सुबह भी वह अपनी दूकान पर काम कर रहे थे तभी गांव का एक शख्स अपनी साइकिल बनवाने उनकी दूकान पर आया और बनवाने के बाद पीड़ित के पैसा मांगने पर दबंग अपने परिजनों की बुलाकर पीड़ित के साथ गाली—गलौज करने लगा और मारपीट के बढ़े तो पीड़ित घर के अन्दर घुस गया और दरवाज़ा बन्द कर लिया लेकिन दबंग जबरन घर में घुस गए और पीड़ित को लाठी डंडों और बल्लम से पिटाई कर दी।

पीड़ित ने शोर मचाया तो घर वालों ने बीच बचाव किया जिसके बाद दबंग गाली—गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में की है। बुजुर्ग का कहना है कि पुलिस के इशारे पर एक शख्स ने उसकी तहरीर बदल दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने साधारण मामले में कार्यवाही की बात की है। अब देखना यह है की ऊंचाहार पुलिस इस लाचार बुजुर्ग को न्याय दिला पाती है या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read