Homeबांदामार्ग हादसे में दो की हुई दर्दनाक मौत

मार्ग हादसे में दो की हुई दर्दनाक मौत

मार्ग हादसे में दो की हुई दर्दनाक मौत

रूपा गोयल
बांदा। शौच के लिए जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य सड़क हादसे में बाइक से गिरकर युवती की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को गांव ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी जगप्रसाद (45) पुत्र श्रीपाल बुधवार की सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था तभी चिल्ला की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक भी गिरकर जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने जगप्रसाद की हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक के चचेरे भाई शिवबरन ने बताया कि जगप्रसाद अपने पिता की इकलौती संतान था। वह मजदूरी करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी चुन्नी देवी के अलावा दो पुत्री और तीन पुत्र छोड़ गया है। वहीं चित्रकूट जिले के अहिरन माफी निवासी संपत (30) पत्नी दयाराम बुधवार की सुबह अपने पति के साथ दवा कराने के लिए बाइक में बैठकर पल्हरी आ रही थी तभी बिसंडा के पास ब्रेकर पड़ जाने से वह बाइक से उछलकर नीचे जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक बताकर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वालों ने उसे वहां लाकर दाखिल कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी। लेकिन परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को घर ले गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read