युवती के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

युवती के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

उग्रसेन सिंह
जखनियां, गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर इस समय युवाओं को एक जुनून चढ़ा है रील बनाकर वायरल करने का। इस दौरान कई लोग तमंचा के साथ वीडियो वायरल कर देते हैं तो कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में ही अपने प्रेमिका, अपनी पत्नी तक की वीडियो वायरल कर देते हैं। ऐसे में पुलिस अब ऐसे तमाम लोगों पर पैनी नजर है, जो सोशल मीडिया को मजाक बना कर रखें।

बता दें कि भुड़कुड़ा कोतवाली थाना में उस वक्त तूल पकड़ लिया जब शादीशुदा युवती का मायके के ही एक युवक ने अपनी फोटो के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। यह फोटो वीडियो वायरल होते ही परिजनों तक पहुंच गया। परिजनों ने तत्काल भुड़कुड़ा कोतवाली थाने में तहरीर देते हुए उचित न्याय की गुहार लगाई। इस सम्बंध में कोतवाली भुड़कुड़ा प्रभारी तारावती ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला