सांसद श्याम सिंह यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदलापुर में ए0टी0एम0 मशीन का किया उद्घाटन
जौनपुर। सांसद श्री श्याम सिंह यादव द्वारा 16.06.2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बदलापुर में सांसद निधि से लगे हेल्थ ए0टी0एम0 मशीन का उद्घाटन किया गया। साथ में मौजूद अधीक्षक डाॅ0 संजय कुमार दूबे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डाॅ0 सुरेश चन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहें।

इस मशीन से 72 पैरामीटर की जाॅच निःशुक्ल होगी, जोकि वहां के लोगों के लिए जांच में काफी सहूलियत मिलेगी। सांसद द्वारा ग्राम वैदपुरवाॅ निकट तियरा बाजार, बदलापुर में रिवैम्पड योजना के तहत विद्युतीकरण जिसमें पुराने तार बदलकर नये तार लगाये जायेंगे एवं चल रहे विद्युतीकरण का उद्घाटन किया गया, मौके पर जशवीर, अधिशासी अभियन्ता दिग्विजय सिंह व विद्युत विभाग के सभी स्टाफ उपस्थित रहें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









