कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये आवेदन आमंत्रित
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीपी सत्यार्थी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के संचालन हेतु भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के चयन हेतु समय-सारणी निर्गत की गयी है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ.प्र. की वेबसाइट बैकवर्ल्डवेलफेयर डाट जीओवी डाट इन पर दिये गये लिंक ओबीसीकम्प्यूटरट्रेनिंग डाट यूपी एसडीसी डाट जीओवी डान इन पर आवेदन किया जाना है। अतः जनपद बहराइच के इच्छुक मान्यता प्राप्त संस्थायें जिनका पंजीकरण भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से ओ लेवल एवं सीसीसी के प्रशिक्षण के लिए है, पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना चाहते हैं वे अपना आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट बैकवर्ल्डवेलफेयर डाट जीओवी डाट इन पर दिये गये लिंक ओबीसी कम्प्यूटर ट्रेनिंग डाट यूपी एसडीसी डाट जीओवी डान इन पर 27 मई 2025 तक तक आनलाईन करते हुए अपनी संस्था की मान्यता (आवेदन की अन्तिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड हो) से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों एवं आधारभूत ढांचे तथा दिये गए प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र का विवरण अपलोड करने के साथ आनलाईन आवेदन की प्रिंट की मय संलग्नकों सहित प्रति जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बहराइच में 27 मई, 2025 सायं 05.00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









