मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 19 को
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 19 मई 2025 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन प्रस्तावित है।
जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध विभागों कृषि, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप, विद्युत, सहकारिता, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, रेशम, गन्ना, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, राजस्व विभाग, अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक एवं कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में मण्डल में कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा स्टालों के माध्यम से कृषकों को नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्रदान की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






