Homeआजमगढ़खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही कर सुधार...

खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही कर सुधार लायें: डीएम

खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही कर सुधार लायें: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार (द्वितीय) की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल की उपस्थिति में प्रारम्भ हुई। प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने समस्त प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त अभिहित अधिकारी, आजमगढ़ को विभाग द्वारा तैयार की गयी रणनीति एवं कृत कार्यवाही से सभी को अवगत कराने को कहा। अभिहित अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विगत वर्ष 665 नमूनें संग्रहित किये गये जिसमें जांचे गये कुल नमूनों में गुणवत्तापरक नमूना संकलन के कारण 63 प्रतिशत नमूने फेल पाये गये। अभिहित अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष मिलावट करने वाले 306 खाद्य कारोबारकर्ताओं के उपर रू. 9829000/- का अर्थदण्ड अधिरोपित कराया तथा न्यायिक न्यायालय में 02 खाद्य कारोबारकर्ताओं को कारावास से दण्डित करवाया गया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय संतोष व्यक्त किया। अभिहित अधिकारी ने अगले बिन्दु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना ईट राइट इण्डिया इनिशिएटिव के लक्ष्य को प्राप्त कर 76 कारोबारियों को 03 से 05 स्टार हाईजीन रेटिंग प्राप्त कराई गई है, जिसकी आडिट बाहरी आडिट एजेन्सियों द्वारा किया गया था। विगत वर्ष विभाग द्वारा निःशुल्क 254 खाद्य कारोबारियों खाद्य सुरक्षा विषयक पर प्रशिक्षित कराकर फॉस्टैक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने संतोष व्यक्त करते हुए विभाग को निर्देशित किया कि वे जागरूकता पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यकतानुसार प्रवर्तन कार्यवाही करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लाइसेंस व पंजीकरण के वांछित लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रशन्नता व्यक्त की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी पका हुआ भोजन परोसा जा रहा है जैसे- स्कूल, आंगन बाडी केन्द्र एवं कैन्टीन में विशेष सतर्कता रखते हुए नियमित जांच करें तथा बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायत राज विभाग एवं जिला कार्यक्रम विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, आंगनबाड़ी केन्द्र संचालक तथा रसोईयों को एक जगह एकत्रित कर ब्लाक स्तर पर खाद्य सुरक्षा विषय पर जागरूक कार्यक्रम करने पर बल दें एवं जिला अस्पताल तथा विद्यालयों में परोसे जा रहे तैयार भोजन की गुणवत्ता की सतत् निगरानी करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय ने यह भी निर्देश दिया कि जिन वादो में साक्ष्य की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है उन वादो में अभियोजन विभाग से सहयोग प्राप्त कर उसका यथाशीघ्र निस्तारण कराएं। बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष बल देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए सभी विभागों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करें एवं खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही कर सुधार लाये। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने विभाग द्वारा कृत कार्यवाही से बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। औषधि निरीक्षक, आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि औषधि निर्माण इकाईयों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिया तथा नशीली औषधियों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु विभाग द्वारा सघन निगरानी रखी जा रही है तथा उसके विक्रय एवं अनिधिकृत प्रयोग रोकने के लिए प्रवर्तन कार्यवाही के रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक आजमगढ़ को निर्देशित करते हुए कहा कि वह तीन प्रमुख बिन्दुओं पर अपना प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित करें, जिसमें प्रथम प्रतिबन्धित एवं अधोमानक औषधियों का विक्रय किसी भी परिस्थिति में हो, द्वितीय एमआरपी से अधिक औषधियों का विक्रय न हो तथा तृतीय कालातीत औषधियों का विक्रय न हो। बैठक में पंचायती राज अधिकारी, उपायुक्त राज्य कर जीएसटी, मण्डी निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, निरीक्षक बाट व माप विभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मत्स्य अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, दुग्ध विकास अधिकारी तथा खाद्य व्यापार मण्डल एवं औषधि संघ के प्रतिनिधि के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, बेबी सोनम, कीर्ति आनन्द आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read