पशु बरामद, तस्कर गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। थानाध्यक्ष शहाबगंज अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सेमरा चौराहे के पास से एक पिकअप वाहन में लादकर ले जा रहे 2 पशुओं को बरामद कर ते हुये एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ बबलू पुत्र मुराहू निवासी ग्राम बुढ़मांव थाना शहाबगंज जनपदग चन्दौली निवासी बताया गया। पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह कम दामों पर गाय एवं बछड़ों को खरीदकर अपने पास बांध लेता है तथा उन्हें पिकअप वाहन में लादकर सेमरा एवं इलिया के रास्ते बिहार ले जाकर बेचता है।













