HomeTrendingअपर मण्डल रेल प्रबन्धक ने विन्ध्याचल स्टेशन का किया निरीक्षण

अपर मण्डल रेल प्रबन्धक ने विन्ध्याचल स्टेशन का किया निरीक्षण

  • अपर मण्डल रेल प्रबन्धक ने विन्ध्याचल स्टेशन का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि मेला-2026 के दौरान माँ विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) प्रयागराज दीपक कुमार ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) कृष्ण कुमार राय भी उपस्थित रहे।
इस दौरान दीपक कुमार ने स्टेशन परिसर में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, श्रद्धालुओं के आवागमन, टिकट वितरण व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, यात्री सहायता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। साथ ही, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा के लिए तैनात रेलकर्मियों को सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करा रही सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की टीम से मुलाकात की। उन्होंने टीम के सदस्यों से बातचीत कर मेले के दौरान किए जा रहे सेवा कार्यों एवं चिकित्सा सहायता की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में टीम के योगदान की सराहना किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read