पशु बरामद, तस्कर गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीन दयाल पाण्डेय के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर साहूपुरी रोड ग्राम चौरहट से एक अभियुक्त को पिकप टाटा योद्धा पर लदे 9 राशि गोवंश (जिसमे 1 राशि गाय व 1 राशि बैल मृत अवस्था में) के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया वही दो अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त से भागने वाले पशु तस्करों का नाम पता पूछ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मौके से फरार दोनों अभियुक्तगणों की तलाश व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त जाफर हुसैन ग्राम फगुइया पोस्ट खगवल थाना चन्दौली जनपद चन्दौली बताया जाता है। जो बरामद पशुओं को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल लेकर जा रहा था। गिरफ्तारी वह बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में दीन दयाल पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना मुगलसराय जनपद, उ0नि0 दिलीप श्रीवास्तव चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पकड़े गए तस्कर पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











