व्यापारियों ने एसपी का माल्यार्पण कर किया स्वागत
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी बन्धुओं, उद्यमियों, सर्राफा व्यवसाईयों के साथ मासिक गोष्ठी की गई। व्यापारी बन्धुओं द्वारा पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। व्यापारी के समस्याओं व शिकायतों को सुन उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से हर समय हर सम्भव सहायता व सुरक्षा का भरोसा देने के साथ यह भी कहा कि कोई भी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत पुलिस से बता सकता है जिसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी बन्धुओं से अपने-अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों पर पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा कम से कम एक कैमरे की दिशा सड़क की तरफ रखने हेतु की गई अपील। सभी से किसी संदिग्ध व्यक्ति आदि के दिखाई देने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया। इसके साथ ही अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए दिए गए दिशा-निर्देश। उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक व आपरेशन, क्षेत्राधिकारी लाइन, अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, व्यापारी बन्धु, उद्यमी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











