Homeबहराइचआक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम मिहीपुरवा को सौंपा ज्ञापन

आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम मिहीपुरवा को सौंपा ज्ञापन

आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम मिहीपुरवा को सौंपा ज्ञापन

अब्दुल शाहिद
बहराइच। नानपारा के वरिष्ठ पत्रकार संदीप अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। गुरुवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के तहसील अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की गई। उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा तो दर्ज किया। इसमें मामले से संबंधित धाराएं नहीं लगाईं। ज्ञापन में कहा गया कि दर्ज मुकदमे में धारा 147 बढ़ा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर उपजा के योगेंद्र मौर्य, मदन पोरवाल, मनीष सिंह, राजेश जोशी, रईस खान हरगोविंद पांडेय, दुर्गेश वर्मा, मिथिलेश जायसवाल सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

C

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read