आईटीआई संस्थानों में चतुर्थ चरण के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ
अब्दुल शाहिद
बहराइच। नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अवस्थित राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण हेतु विभिन्न व्यवसायों ड्राफ्टमैन सिविल एवं मैकेनिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर व्हीकल, डीजल इंजन एवं कंज्यूमर इले., वायरमैन, आईसीटीएसएम, मैकेनिक आरएसी, पेंटर जनरल, प्लम्बर, बिल्डर, आशुलिपि हिन्दी, कोपा, टीटीए, मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर तथा महिलाओं हेतु कास्मेटॉलॉजी, स्वीइंग टेक्नालाजी, फैशन डिजाइन टेक्नालाजी एवं ड्रेस मेकिंग) में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश हेतु प्रवेश/चयन की कार्यवाही नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच परिसर में चयन समिति द्वारा सम्पन्न की जानी है। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद में संचालित प्रशिक्षण संस्थानों राजकीय आईटीआई बहराइच 103, लखैय्याकला नानपारा 104, नानपारा 220, बंजारन टांडा, रेहुवा मंसूर महसी-219 एवं कैसरगंज 431 कटरा कला बहराइच (एनसीवीटी व एससीवीटी) में प्रशिक्षण सत्र 2023-2024 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदित अभ्यर्थी एवं नवीन अभ्यर्थी 18 सितम्बर तक अपने आवेदन पत्र रैंक सहित जमा कर सकते हैं। तत्पश्चात चयन/प्रवेश की कार्यवाही सम्पन्न की जायेगी। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 23 सितम्बर तक प्रवेश ले सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










