Homeरायबरेलीनौनिहालों को मिलने वाले पोषाहार को धड़ल्ले से डकार रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

नौनिहालों को मिलने वाले पोषाहार को धड़ल्ले से डकार रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

नौनिहालों को मिलने वाले पोषाहार को धड़ल्ले से डकार रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

समूहों से गिनती में पोषाहार लेकर मनमाने तरीके से करती हैं वितरण
अनुभव शुक्ला/संदीप पाण्डेय
सलोन, रायबरेली। जिले का बाल पुष्टाहार विभाग जोकि अपने दो कारनामों से काफी सुर्खियों में रहता हैं पहला भ्रष्टाचार में और दूसरा संगठन का दुरुपयोग कर धरने पर बैठने में। जी हां, हम बात कर रहे हैं बाल पुष्टाहार विभाग की। जिनकी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां कुछ दिन पूर्व आप लोगों ने देखा होगा कि जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ सरकार के नीतियों का विरोध कर संवेदना बटोर रही थी किन्तु इनका भ्रष्ट कारनामा यदि देखने की लालसा हो तो आप जिले के किसी भी गांव में निकलकर महज चार से पांच पोषाहार के लिए 5 बच्चों के अभिभावकों से ही पूछेंगे तो शायद आप भी अचंभे में पड़ जाएंगे। हम आप को जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित सलोन तहसील क्षेत्र की बात कर रहे हैं।

जहां पर बच्चों को मिलने वाले पोषाहार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां हजम किये जा रहीं हैं। यह किसी एक गांव का हाल नहीं हैं। पोषाहार में भ्रष्टाचार करना एक आम बात हो चुका हैं, इसमें विभाग के अधिकारी भी संलिप्त होते हैं। जिनकी सांठ-गांठ भ्रष्टाचार को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जाता हैं। अखबार में छपी इस तस्वीर को गौर से देखिये इसमें जो महिला खड़ी हैं वह महिलाएं कहीं और की नहीं बल्कि सलोन तहसील क्षेत्र के ही खम्हरिया पूरे कुशल गांव कि हैं जोकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री जमुना यादव की तानाशाही रवैए से पीड़ित हैं। इन महिलाओं के नन्हे बच्चों को पात्र होने के बावजूद पोषाहार मुनासिब नहीं हो पा रहा हैं। महिलाओं का कहना है कि जहां जाना हो जाओ। वैसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री का भी कहना सही है क्योंकि उसे पता है की काम कुछ भी हो पर धरना स्पेशलिस्ट हमारा संगठन कभी भी इकठ्ठा हो अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बना सकता हैं। अब देखना है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कि इस तानाशाही रवैए व भ्रष्टाचारी नीति पर नवागंतुक व तेजतर्रार जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव आखिर किस प्रकार लगाम लगा पायेगीं?
शुरू में समूह की महिलाओं के साथ वितरित करने का था नियम
बीते लगभग दो वर्ष पूर्व जब शुरू में दाल, घी इत्यादि सामग्री शुरू हुई थी तब समूह कि महिलाएं सीडीपीओ कार्यालय से गिनकर ले तो जाती थीं पर नियमानुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ खड़ी होकर बंटवाती भी थी किन्तु यह नियम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को खराब लगा और भ्रष्टाचार करने में अड़ंगा बनी। समूह की महिलाओं के खिलाफ मिथ्या शिकायत कर दी। जिसके बाद से अब समूह की महिलाएं सिर्फ सीडीपीओ कार्यालय से गिनती में पोषाहार ले गिनती में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिसीव करवा देतीं हैं। जिसके बाद से मनमानी तरीके से पोषाहार चहेतों को वितरण कर भ्रष्टाचार को सफलतापूर्वक अंजाम देती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read