अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
मऊ, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊ के उपनिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा तथा उनके हमराही देवम शुक्ला द्वारा आरोपी राजाराम केवट पुत्र नत्थू केवट निवासी खोपा थाना मऊ को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















