एसडीएम ने बुलडोजर चलवाकर खाली कराया अवैध कब्जा
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर अरविन्द कुमार द्वारा बिरतिहा रामपुर, तहसील जयसिंहपुर में तालाब और खलिहान की जमीन पर बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जा खाली कराया गया।

एक सरहंग व्यक्ति जो बाधा पहुंचा रहा था उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 366 तालाब पर जैसराज, इदरीश, दल सिंगार एवं अन्य का कब्जा था। वहीं 363 गाटा संख्या खलिहान के नाम से सरकारी जमीन थी जिस पर दल सिंगार और खदेरू का पक्का मकान कतरैं रखकर कब्जा किया गया था जिसको बुलडोजर चलवाकर खाली करवा दिया गया। इस मौके पर एसएचओ मोतीगरपुर मय फोर्स, लेखपाल व राजस्व टीम आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















