फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा देते हुए सॉल्वर गिरफ्तार

फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा देते हुए सॉल्वर गिरफ्तार

चंचल लोधी
एटा। प्रदेश में संपन्न हुई प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के दौरान कई जगह से फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा ही एक मामला जनपद एटा में देखने को मिला जहां थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक फर्जी परीक्षार्थी अशोक कुमार पुत्र हमीराराम निवासी सैय्यद का तला थाना विजराड जिला बाड़मेर राजस्थान को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए छात्र मुन्ना भाई अशोक कुमार ने बताया के वह फर्जी प्रवेश पत्र से दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देता है। प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में पहली पारी के दौरान उसने असीसी कान्वेंट स्कूल में एक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे दी थी। वहीं दूसरी पाली में जब वह सहावर रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहा था तभी कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उस को धर दबोचा गया।

पूछताछ के दौरान मुन्ना भाई अशोक ने बताया कि उसका एक सक्रिय सॉल्वर गैंग है जो कि अन्य परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देकर के उन्हें पास कराने का काम करता है। अशोक 24 वर्षीय है और वह परास्नातक कर चुका है फिलहाल जयपुर में किसी कोचिंग सेंटर से संबंध है। जहां हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत फुलरई गांव निवासी प्रदीप यादव ने उसको परीक्षा देने के लिए 15-16 प्रवेश पत्र भेजे थे। इनका काम है कि जिस भी प्रवेश पत्र की फोटो से इनका फोटो मैच करता है उसी को फर्जी बना करके ये उस परीक्षार्थी की परीक्षा देते हैं।
पकड़े गए आरोपी के पास से 14 प्रवेश पत्र बरामद किए गए हैं। वहीं फर्जी आधार कार्ड ही मिला है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला