मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अमनदीप ने विद्यालय का लहराया परचम

मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अमनदीप ने विद्यालय का लहराया परचम

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। विगत दिनों अमेठी में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता संपन्न हुई थी। जिसमें पॉलिटेक्निक, आईटीआई, महाविद्यालय तथा माध्यमिक स्तर के भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया था। सरस्वती शिक्षा मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम भारती परतोष अमेठी के अमनदीप सिंह का मॉडल चयनित किया गया था। इन चयनित मॉडल को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अयोध्या में आमंत्रित किया गया।

यहां आज 5 जिलों (बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर तथा अयोध्या) के चयनित छात्रों का मॉडल प्रदर्शित किया गया जिसमें अमनदीप सिंह कक्षा नवम का मॉडल नौवें स्थान पर चयनित किया गया। अब इनको अपना मॉडल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु लखनऊ लेकर आमंत्रित किया गया है! अमनदीप सिंह को विद्यालय परिवार ने बहुत बधाई दिया। यह मॉडल विज्ञान प्रमुख आचार्य आदित्य प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में तैयार कराया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब शंकर तिवारी का मार्गदर्शन सन्निहित था!

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent