मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के साथ फलाहार शुद्धता की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करायें: डीएम

मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के साथ फलाहार शुद्धता की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करायें: डीएम

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। नवरात्र एवं आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर सिंघाड़े का आटा, कूट्टू का आटा व अन्य फलाहार की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व हानिकारक रसायनों द्वारा कृत्रिम रूप में पकाये गये फलों के भण्डारण/विक्रय को प्रतिबन्धित करने के उद्देश्य से जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सचल खाद्य जाँच दल का गठन किया गया है जो सम्पूर्ण जनपद में छापेमारी अभियान चलाकर मिलावट खोरों पर लगाम लगाएगा।

इसी क्रम में टीम ने आहोपट्टी से 01 मूंगफली दाना, भंवरनाथ से 01 साबूदाना, चौक आजमगढ़ से विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 07 नमूने लिए जिनमें मूंगफली का दाना, कुट्टू, 02 साबूदाना, छुहारा, सिंघाड़ा का आटा, मखाना का नमूना सहित कुल 09 नमूनें जांच हेतु संग्रहित किया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्राविधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ ने बताया कि छापेमारी की कार्यवाही त्यौहार तक अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि वे चमकीले व सामान्य से अधिक रंगे मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझावन चौहान, रामचन्द्र यादव, अमरनाथ, प्रेमचन्द्र, अंकित सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, कीर्ति आनन्द, संजय सिंह, खाद्य सहायक अनिल कुमार शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।