डीएम को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग

डीएम को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग

पहरेमऊ में भ्रष्टाचार का मामला पकड़ रहा तूल
राजन प्रजापति
रायबरेली। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग किया है। अमृत सरोवर तालाब के निर्माण में जमकर धांधली हो रही थी जिसकी शिकायत डीएम से की गई थी। डीसी मनरेगा ने पहुंचकर जांच किया था जांच में भ्रष्टाचार की पोल दर्जनों ग्रामीणों के सामने खुल गई थी।उसके बाद भी डीसी मनरेगा ग्राम प्रधान पर मेहरबान दिखे जिससे असंतुष्ट होकर एक बार फिर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंच कर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग किया है।

अमावां ब्लाक के पहरेमऊ ग्रामसभा में ग्राम प्रधान द्वारा अमृत सरोवर तालाब एवं मनरेगा के अंतर्गत इंटर लॉकिंग का निर्माण आदि कार्य मानक के अनुरूप न कराये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर जांच तो बिठायी गयी। जांच अधिकारियों ने जांच में भ्रष्टाचार भी उजागर किया लेकिन बाद में प्रशासनिक स्तर पर जो रिपोर्ट भेजी गयी है, उसमें गड़बड़झाला कर दिया गया। इस संबंध में गांव के राजकुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम पूरे दलजीत सिंह मजरे पहरेमऊ के ग्रामीणों ने फिर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। पत्र में लिखा गया कि विगत दिनांक 5/8/2022 को दिये गये शिकायती पत्र के आधार पर चार बिन्दुओं पर स्थलीय जांच डीसी मनरेगा द्वारा पूर्ण की गयी जिसमें प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से बंदरबांट हुआ था। यह भी लिखा गया कि डीसी मनरेगा जो अभी जांच कर रहे, वह जांच आख्या तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहे। मांग की गयी की इस भ्रष्टाचार की पुनः जांच करायी जाए।

जिलाधिकारी ने पहरेमऊ में स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन अमृत सरोवर में कराए जा रहे कार्यों में निरीक्षक के दौरान पोल खुल गई थी। डीएम ने निरीक्षक के दौरान देखा था घटिया निर्माण। डीसी मनरेगा की जांच के दौरान अमृत सरोवर में खामियां मिली थी उसके बाद भी कार्यवाही न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।पहरेमऊ ग्राम पंचायत में जांच के दौरान दर्जनों ग्रामीणों के सामने धांधली की पोल खुल गई थी जिसके बाद भी अधिकारी सांठगांठ कर भ्रष्टाचार के मामलें को दबाने में जुटे हुए है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।