Homeहरदोईअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया शहीद दिवस

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया शहीद दिवस

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया शहीद दिवस

प्रदीप कुमार
हरदोई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी के नेतृत्व में कंपनी गार्डन में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद दिवस मनाया गया।

बताते चलें कि इसी दिन देश के अमर सपूत भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी दी गई थी। हमारे देश के इन तीनों वीरों ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे तथा समय-समय पर उनके खिलाफ विद्रोह कर देश को आजाद कराने मे अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।

अंग्रेजों ने डरकर तीनों भारत मां के वीर सपूतों को फांसी दे दी। वीरों ने हंसकर फांसी के फंदे को चुनते हुए भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया, हमारे देश के हर युवा को उनका दिया हुआ बलिदान हमेशा याद रखना चाहिए। इन वीरों के बलिदान से ही आज हम स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं, इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read