बच्चों के विदाई समारोह का हुआ आयोजन
धर्म सिंह कुशवाहा
बिलग्राम, मल्लावां। माधोगंज ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम सभा तेरवाकुल्लीके गांव देवीपुरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा के आज समापन के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा आठ के बालक और बालिकाओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, मुक्ता शुक्ला, जितेंद्र सिंह, सोनी कटियार, अनुराधा देवी, शीला और अक्षय कुमार ने सभी बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारियां प्रदान करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को कभी भी कोई पढ़ाई से संबंधित जानकारियां चाहिए हो तो निः संकोच आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आपके मार्गदर्शक बने रहेंगे।
सभी बालक/बालिकाओं को विद्यालय परिवार की ओर से गिफ्ट दिए गए। कक्षा आठ के बच्चे बहुत ही ख़ामोशी के साथ दिखे पूरा विद्यालय परिवार बच्चों के साथ भावुक दिखा। पूरे स्टाफ ने कक्षा आठ के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बिदा किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











