आइस्मा ने समस्याओं के समाधान के लिये डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइस्मा) कमेटी की मीटिंग के बाद वाराणसी मंडल ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जुड़ी पत्रक डीआरएम वाराणसी को सौंपते हुए उनको अवगत कराया। वर्ष 2017 में 24 स्टेशन मास्टर को गोपनीय रिपोर्ट में अयोग्य कर उन्हें एम ए सी पी के लाभ से वंचित कर दिया गया। उन्हें एमएसीपी का लाभ दिलाने, 8 घण्टे की ड्यूटी के स्थान पर 12 घण्टे की ड्यूटी से राहत दिलाने व जहां आवासीय सुविधा नही है, वहाँ दो दिन का विश्राम दिया जाय।स्टेशन मास्टर्स संवर्ग में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, गुड्स की लोडिंग व अन लोडिंग वाले स्टेशन पर आउटडोर स्टेशन मास्टर की नियुक्ति हो, जिन स्टेशनों पर अटैच शौचालय, बाथरूम की सुविधा नही है, वहां व्यवस्था कराई जाय तथा आर जीएलआर स्टेशन मास्टर हेतु रेस्ट रूम की व्यवस्था हो, औड़िहार ज0 स्टेशन पर दोहरीकरण यार्ड रिमॉडलिंग के उपरांत यातायात दबाव को देखते हुए अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की तैनाती व्यवस्था हो, मंडल के यातायात निरीक्षकों को वर्दी भत्ता की व्यवस्था हो और मंडल के आरजी एवं एलआर स्टेशन मास्टर से मुख्यालय के बाहर 15 दिनों से अधिक कार्य करने के उपरांत उन्हें सिर्फ 15 दिनों का भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यालय से बाहर किये गये कार्य दिवस का यात्रा भत्ता दिया जाय।अपनी मांगों से जुड़ी पत्रक की कापी वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधन वाराणसी व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वाराणसी को भी आइसा के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, जोनल अध्यक्ष मोहम्मद जमील, वित्त सचिव राजीव सिंह, सर्वेश मौर्य, शैलेंद्र कुमार, अर्जुन राव, बृजेश तिवारी सहित देवरिया, गाजीपुर, सिवान, छपरा, बनारस, सारनाथ आदि स्टेशनों से पदाधिकारियों ने पत्रक देकर मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










