गंगा नदी का रौद्र रूप: तेज बहाव में तीन डूबे, एक बचा एवं दो लापता
ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट की है घटना
खोजने के बावजूद भी नहीं चल पाया पता
गंगा घाटों से दिन भर लापता रहते हैं गोताखोर
होटलों पर चाय की चुस्कियां लेकर मारते हैं गप्प
अनुभव शुक्ला/सचिन चौरसिया
रायबरेली। जिले की तीन तहसीलों से होकर गुजरी गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कागजों पर गंगा घाटों पर गोताखोरों की टीम भले ही लगाई गई है किंतु घाटों पर रहने वाले गोताखोर होटलों पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेकर गप्प मारते रहते हैं। ऐसी ही लचर कार्यशैली दो मासूमों की मौत का सबब बन गया। बुधवार को ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना घाट पर हड़कंप उस समय मचा जब गंगा नदी में नहाने गए 3 बच्चों में एक बच्चे को बचाया गया। वहीं दो बच्चे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गये। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिले के आला अधिकारी भी आ धमके किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी। आनन—फानन में स्थानीय गोताखोरों की मदद से 1 बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया किन्तु दो बच्ची पायल पुत्री राकेश कुमार 14 वर्ष निवासी गोकना व मासूम अभिषेक कुमार 12 वर्ष पुत्र रामलाल पासी निवासी गोकना नदी के बहाव की तेज धार में बह गये। गंगा नदी में डूबे दोनों का खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की टीम देर रात तक गंगा नदी में डूबे बच्चों की तलाश में जुटी रही। वहीं गंगा नदी में डूबे बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस की निगरानी में गोताखोरों ने कई मीटर की दूरी में खोजा मगर नहीं चल सका पता
इस बाबत ऊंचाहार थानाध्यक्ष आदर्श सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कई मीटर के परिक्षेत्र में डूबे हुए मासूमों की गोताखोरों ने खोज किया किंतु गंगा नदी में जलस्तर अधिक होने व तेज बहाव की वजह से कोई पता नहीं चल सका।
कागजों पर गोताखोरों की टीम घाटों से दिन भर रहते हैं नदारद
जिले के अधिकारियों द्वारा भले ही बरसात आने से पूर्व ही पत्राचार कर जिले के घाटों पर गोताखोरों की नियुक्ति करवाई गई हो किंतु खास तौर पर यदि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना घाट की बात करें तो घाटों पर सुरक्षा के लिए नियुक्त गोताखोर दिन भर नदारद रहते हैं। इतना ही नहीं, चाय की की होटलों पर बैठकर गप्प लड़ाते रहते हैं जिस कारण घाटों पर अमावश पूर्णिमा को छोड़कर शव का अंतिम संस्कार व आस—पास के स्नानार्थियों के सिर पर खतरा मंडराता रहता है। नाविकों के सहारे घाटों की सुरक्षा छोड़कर दिन भर गोताखोर लापता रहते हैं जो मासूमों की मौत का सबब बन गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










