डीएम व एसपी ने गर्भवती महिलाओं की करायी गोद भराई
जिलाधिकारी ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कैसरगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टालों का जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने निरीक्षण करते हुए आईसीडीएस विभाग द्वारा लगाये गये। स्टाल पर गर्भवती महिलाओं खुशी, अनीता व ओमवती की गोद भराई तथा अजय, प्रज्ञा व पुष्पेन्द्र को अन्नप्राशन कराया। इसके अलावा कुपोषित बच्चों के परिवारों ग्राम बिबियापुर के माधवराज व इच्छापुर के शिवकुमार को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गाय भी दान किया। इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, उपजिलाधिकारी पंकज दीक्षित, तहसीलदार अजय यादव, सीडीपीओ रूपाली सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











