शहीद जवान की पत्नी को जल संस्थान में मिली नौकरी, डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कोबरा बटालियन सीआरपीएफ के शहीद जवान विकास कुमार ग्राम पोस्ट लामा थाना कोतवाली देहात जिला बांदा की आश्रित पत्नी नन्दनी देवी को जल संस्थान बांदा में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात करने संबंधी नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने नंदनी देवी को यह नियुक्ति पत्र अनुकम्पा नियुक्ति किए जाने हेतु चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में दिया है। उन्होंने नंदनी जी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वह अपनी पूर्ण निष्ठा एवं मेहनत से अपने कार्यों का संपादन करें। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शहीद जवान विकास कुमार की माताजी भी उपस्थित रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










