टीबी मरीजों को वितरित हुई पोषण किट
जयेश बादल
ललितपुर। जिला क्षयरोग नियंत्रण केन्द्र में पीताम्बरा ग्रेनाइट प्रा0लि0 झॉसी द्वारा गोद लिये गये 50 टीबी मरीजों में से 12 मरीजों को गुरूवार को पोषण (राशन) किट वितरित की गयी। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जे.एस बक्शी ने बताया कि सभी 50 टी0बी0 मरीजों को पोषण किट वितरित की जानी है जिनमें 12 मरीजों को वितरित की गयी, शेष बाकि मरीजों उनके घर पर ही पोषण किट वितरित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इन मरीजो की स्थिति बड़ी कमजोर है एवं खाने-पीने का जुगाड़ बड़ी मुश्किल से हो पाता है। ऐसे में वितरित की गयी पोषण किट इन सभी मरीजों की टीबी की बीमारी को सही करने में सहायक होगी। इस पोषण किट में प्रोटीन युक्त अनाज है जो मरीजों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है जिससे टीबी का मरीज जल्दी सही हो जाता है। नियमानुसार दवाई ले एवं गुटखा, तम्बाकू, शराब, धुम्रपान आदि का परहेज रखें तो टीबी मरीज के जल्दी सही होने की सम्भावना बढ जाती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत क्षय रोगियों को 1 अप्रैल 2018 से इलाज के दौरान पोषण सहायता प्रदान करने हेतु 500 रूपये का इन्सेन्टिव प्रति माह प्रति रोगी की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा टीबी रोग की जॉच उपचार एमडीआर होने व एमडीआर के उपचार और जॉचों इत्यादि के बारे में तथा टीबी से सम्बन्धित भ्रांतियॉ के बारे में पूर्ण एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में पीताम्बरा ग्रेनाइट प्रा. लि. के प्रबंधक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, जिला क्षयरोग नियंत्रक केन्द्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















