Homeबांदाएडीएम ने दिव्यांग चिन्हांकन शिविर का किया शुभारम्भ

एडीएम ने दिव्यांग चिन्हांकन शिविर का किया शुभारम्भ

एडीएम ने दिव्यांग चिन्हांकन शिविर का किया शुभारम्भ

रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में भारतीय क्रतिम अंग निर्माण निगम कानपुर (एलिमकों) द्वारा दिव्यांगजनों के प्रयोगार्थ क्रतिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु दिव्यांगों के चिन्हाकंन शिविर का शुभारम्भ आज तहसील नरैनी में किया गया। चिन्हाकंन शिविर में नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि/रा उमाकान्त त्रिपाठी ने अपने समक्ष दिव्यांगजनों को कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु दिव्यांगों का चिन्हांकन कराया गया। दिव्यांग चिन्‍हीकरण शिविर में आए दिव्यांगजनों की दिव्यांगता एवं उन्हें आवश्यकतानुसार दिये जाने वाले उपकरणों के लिए उनके हाथ/पैरों की जांच/ नाप एलिमकों से आए विशेषज्ञों के द्वारा की गयी। इस शिविर में आज लगभग 48 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। दिव्यांगजनों के चिन्हांकन शिविर जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित किये जायेंगे। इन दिव्यांग शिविरों में दिव्यांगजनों को अपने साथ दो फोटोग्राफ, दिव्यांग प्रमाण पत्र (न्यूनतम 40 प्रतिशत का प्रमाण पत्र की छाया प्रति), आय प्रमाण पत्र (रुपये 22500 प्रतिमाह या इससे कम), सांसद/विधायक एवं ग्राम प्रधान द्वारा जारी पत्र, पहचान प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड की फोटो प्रति के साथ आवश्यक प्रपत्र लाने होंगे। उक्त शिविरों का आयोजन जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से किया जा रहा है। इन शिविरों के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु उन्होंने शिविरों में आवश्यक व्यवस्था कराने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत कोे निर्देश दिये गये हैं। शिविर में उप जिलाधिकारी नरैनी एवं तहसीलदार नरैनी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी, चिकित्सक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read