Homeबांदाएसपी की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

एसपी की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

एसपी की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रूपा गोयल
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन बांदा से हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति सच्ची निष्ठा को जगाना व प्रत्येक देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करना है। पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गवेंद्र पाल गौतम, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी यात्रा में पूरे जोश के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read