अपर जिला जज ने जिला कारागार किया निरीक्षण
देवी प्रसाद
आजमगढ़। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में धनंजय मिश्रा अपर जिला जज/सचिव जिला प्राधिकरण ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों का निरीक्षण कर, बन्दियों से वार्ता की गयी। सभी बन्दियों से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने तथा अन्य विधिक सहायता प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
सचिव ने बन्दियों को समयपूर्व रिहाई हेतु पात्र बन्दियों एवं ऐसे बन्दी जो आर्थिक रूप से कमजोर है एवं जमानत दाखिल करने में असमर्थ हैं, उनसे कार्यालय जिला प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र प्रेषित करने हेतु बताया जिससे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित हो सकें। बन्दियों से खान-पान व स्वास्थ्य के सम्बन्ध में पूछे जाने पर बन्दियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। सचिव द्वारा बन्दियों के लिए जेल में चलायी जा रहे। कौशल विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया जहाँ 40 बन्दियों को इलेक्ट्रीकल ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा था।
जेलर कारागार ने बताया कि बन्दियों के आधार कार्ड उपलब्ध होने पर लगभग 80 पुरुष बन्दियों का कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण कराया जायेगा। साथ ही सचिव द्वारा बन्दियों को जानकारी प्रदान की गयी कि ऐसे बन्दी जिनकी जमानत सक्षम न्यायालय द्वारा प्रदान की जा चुकी हैं किन्तु उनके पास जमानती उपलब्ध न होने के कारण वे कारागार में अभी तक निरूद्ध है, ऐसे बन्दी विधिक सहायता हेतु अपना आवेदन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है।
इसके अतिरिक्त जिला कारागार में सचिव ने आम व कटहल का पौधा लगाया। बन्दी दीपचन्द, बजरंगी, मुक्कू गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, हीरा यादव, सुरेन्द्र प्रजापति आदि बन्दियों की समस्याओं को सुते हुये निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस मौके पर जेलर विकास कटियार, डिप्टी जेलर अंकित कुमार, जेल के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, जिला प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











