Homeहरदोईअपर जिला जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अपर जिला जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अपर जिला जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अमित त्रिवेदी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज सिंह के संरक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा कारागार के चिकित्सालय में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते है उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज द्वारा जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउण्सिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा जिन बन्दियो की न्यायालय से जमानत हो गई है परन्तु जमानतदार न होने के कारण कारागार में निरुद्ध है उनकी रिहाई हेतु आवश्यक पैरवी करें।निरीक्षण के दौरान जेलर संजय कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read